साथ ही उसने युवती की सहेली की गर्दन पर कटर मार दिया जिससे वह घायल हो गई। युवती अब पीजीआई में दाखिल है। इसकी हालत चिकित्सकों के अनुसार खतरे से बाहर बताई है।
बरोटीवाला पुलिस ने आरोपी अखिल को वीरवार को ही दबोच लिया था। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया। यहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। डीएसपी खजाना राम ने आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर भेजने की पुष्टि की है।
बताया कि पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया कटर भी हास्टल से ही बरामद कर लिया है। आरोपी ने अपने जुर्म कबूल लिया है तथा युवती से प्रेम करने से इंकार करने पर उसने इतना बड़ा कदम उठाया।