फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज के तीन साल बाद भी कम नहीं हुआ भाइयों का गुस्सा, धोखे से बहन को दी दर्दनाक मौत

Fri, 18 May 2018 08:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खानपुर/लक्सर
विज्ञापन
priti - फोटो : file photo
विज्ञापन

बहन द्वारा प्रेम विवाह करने से गुस्साए उसके दो सगे भाइयों ने शादी के तीन साल बाद धारदार हथियारों से वार कर उसकी निर्ममहत्या कर दी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम मृतका की चाची उसके भाइयों व पिता से सुलहनामा कराने का भरोसा देकर खानपुर थाना क्षेत्र के अब्दीपुर गांव मेंउसके मामा के घर ले गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मृतका की मामी और चाची को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

हरिद्वार जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र शाहपुर गांव निवासी नेपाल की पुत्री प्रीति ने तीन साल पहले पड़ोसी गांव धर्मपुर निवासी बृजमोहन के साथ प्रेम विवाह किया था। इस प्रेम विवाह को लेकर प्रीति के परिजन उससे खासे नाराज थे। तभी से प्रीति का अपने परिजनों के घर आना जाना नहीं था और न ही उसके मायके वाले उसकी ससुराल धर्मपुर आया करते थे।

विज्ञापन

मामी-चाची को हिरासत में लिया

blood
बृहस्पतिवार की शाम को प्रीती की एक चाची धर्मुपुर में उसके घर के पास पहुंची तथा प्रीति को भरोसा दिलाया कि वह उसके पिता और भाइयों से उसका सुलहनामा करा देगी, लेकिन इसके लिए तुम्हे मामा के घर अब्दीपुर गांव में चलना होगा। इस आश्वासन पर प्रीती उसके साथ पड़ोसी गांव अपने मामा सन्तरपाल के घर आ गई।

आरोप है कि दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रीती के दो सगे भाई धारदार हथियार लेकर अब्दीपुर गांव अपने मामा के घर पहुंच गए तथा कपड़ों की सिलाई कर रही प्रीती के गले पर ताबड़तोड़ वार कर निर्मम हत्या कर दी।

शोर शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण घर की ओर दौड़े, लेकिन हत्यारे बने दोनों सगे भाई फरार हो गए।
 
विज्ञापन

हत्यारों की तलाश की जा रही है

पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद जानकारी मिलने पर प्रीती के पति ब्रजमोहन ने खानपुर पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर खानपुर थानाध्यक्ष भगवान मेहर और गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी नरेश कुमार पुलिसबल लेकर मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने घर  में मौजूद मृतका की चाची व मामी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। देर शाम सीओ चंदन सिंह बिष्ट व एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने भी गांव पहुंचकर घटनाकी जानकारी ली। सीओ बिष्ट ने बताया कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। फिर भी हत्यारों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें