फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनपसंद प्रत्याशी को वोट न देने पर गोली मारी

Thu, 10 Apr 2014 07:12 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
वोट देने को लेकर प्रताप विहार में दिनेश नामक युवक को गोली मार दी गई। बुधवार देर रात जब दिनेश कार पार्किंग में अपनी कार पार्क कर रहा था तब दो युवकों ने उससे पूछा कि किसे वोट डालोगे।
विज्ञापन


दिनेश ने कहा कि जिसे उसके परिवार वाले कहेंगे उसे वोट देंगे। तब युवकों ने दबाव डाला कि जिसे वो कहेंगे उसी प्रत्याशी को वह वोट दे।

दिनेश के इस बात पर इंकार कर दिया। इस पर दोनों युवकों में से एक ने उस पर गोली चला दी जो उसके दाहिने बाजू की हड्डी को चीरते हुए निकल गई।

दिनेश अभी कोलंबिया एशिया अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें