शिमला के बीसीएस के पास हुआ बस हादसे में 24 लोग घायल हो गए हैं। हादसा खलीनी और बीसीएस के बीच तारा मंदिर नाले के पास हुआ। इसमें करीब दो दर्जन यात्रियों को चोटें आई हैं जिन्हें रिपन और आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बस में सवार लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बस का ड्राइवर सीट में ही फंस गया। उसे बाद में बाहर निकाला गया। घायल यात्रियों को आईजीएमसी और डीडीयू अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया।
इस हादसे के बाद खलीनी-विकासनगर रूट पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। निजी बस चालक की लापरवाही से हजारों लोगों को परेशान होना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बसों को हटाया। इसके बाद ही यातायात सुचारु हो पाया।