फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस से गिरे दो लोग, एक की मौके पर मौत

Sat, 27 Sep 2014 04:23 PM IST
अनिल कंवर/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग 22 नारकंडा के साथ लगते एकांतबाड़ी में बस से गिरने से एक व्यक्ति को मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। उल्टी करने बस के दरवाजे पर आए नेपाली मूल के दो लोग अचानक बस का दरवाजा खुलने के कारण बस से बाहर गिर गए।
विज्ञापन


इसमें एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे व्यक्ति का आईजीएमसी शिमला में ईलाज चल रहा है। हादसा सुबह पांच बजे के करीब हुआ। घटने की सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निजी बस कुमार सर्विस एचपी 62-0440 जो रिकांगपिओ से शिमला की ओर जा रही थी।
विज्ञापन

पुलिस ने ‌केस किया दर्ज, बस कब्जे में ली

शनिवार सुबह पांच बजे नारकंडा से छह किलोमीटर आगे एकांतबाड़ी मे अचानक बस का दरवाजा खुलने से नेपाली मूल के दुर्गा बहादुर उम्र 36 वर्ष की गिरने से मौके पर मौत हो गई।

जबकि बुद्धि बहादूर उम्र18 वर्ष घायल हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उक्त व्यक्ति को उल्टी आ रही थी। जिसके कारण वह दरवाजे के पास खड़ा था।

अचानक बस का दरवाजा खुलने से चलती बस से दोनों सड़क पर गिर गए। मामले की पुष्टि डीएसपी सोमदत ने की उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

बस को कब्जे में लेकर हादसे के  कारणों की जांच की जा रही है। ठियोग अस्पताल में शव का पोस्टमार्ट किया गया।

उल्टी कर रहा था। दरवाजा खुल गया। प्राइवेट बस कुंआर बस सर्विस रिकांगपिओ शिमला सुबह पांच बजे शिमला आ रही थी। ठियोग पुलिस ने बस कब्जे में ले ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें