फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टहलते टहलते मौत से सामना

Wed, 17 Sep 2014 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मंडी नैरचौक में बल्ह पुलिस थाना के तहत चक्कर पुल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान बह (गागल) निवासी प्रेम सिंह (25) पुत्र राम दास के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रेम सिंह मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे चक्कर-गागल सड़क पर चक्कर पुल में टहल रहा था। इस बीच पांव फिसलने के वह खड्ड में पत्थरों के बीच जा गिरा।

राह चलते लोगों ने युवक को गिरते हुए देखा और उसे खड्ड से निकाला। राहगीर घायल युवक को स्थानीय निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जहां मंगलवार देर शाम उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर, बल्ह पुलिस थाना प्रभारी मदन धीमान ने बताया कि धारा 174 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें