फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, चालक फरार

Mon, 11 Apr 2016 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी(सोलन)
विज्ञापन
कंटेनर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सोलन के बद्दी मुख्य मार्ग पर किशनपुरा के पास कंटेनर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे शुक्रवार सुबह करीब सवा नौ बजे का है। घटना के बाद ट्रक समेत चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त अर्जुन सिंह निवासी ज्वालाजी जिला कांगड़ा के रूप में की है। वह एक निजी कंपनी में तैनात था। चाय की दुकान करने वाले नीरज तिवारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

उसने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह सुबह अपनी दुकान पर कार्य कर रहा था। करीब सवा नौ बजे ग्लेनमार्क कंपनी की ओर से एक मोटरसाइकल मेन रोड पर आ रहा था। उसी समय मानपुरा की ओर से एक बड़ा कंटेनर (ट्रक) तेज रफ्तार से आया जिससे दोनों की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बाइक चालक नीचे गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें