फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां होने पर मिलते थे ताने, लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी पैदा होने पर उसके घर में जश्न नहीं बल्कि प्रताड़ना शुरू हो जाती थी। तंग आकर आखिरकार उसने मौत का रास्ता चुन लिया। ये सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला कांगड़ा के बंडविहार गांव का है। यहां एक महिला ने फंदा लगा कर जान दे दी।
विज्ञापन


मायके वालों ने सुसराल पक्ष पर उनकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। इनका कहना है उनकी बेटी ने फंदा नहीं लगाया, बल्कि उसे मारा गया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला के सास, ससुर, पति और ननद को गिरफ्तार किया है।

माहौल तनावपूर्ण होने के चलते महिला का अंतिम संस्कार पुलिस पहरे में किया गया।
Trending Videos

ससुरालवालों पर लगाए गंभीर आरोप

पुलिस के अनुसार गांव बंड विहार में वीरवार को महिला बंदना (28) ने फंदा लगा कर जान दे दी। महिला का शव वीरवार सुबह घर के नजदीक ही पेड़ से लटका मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।

महिला की मौत का पता चलते ही मौके पर पहुंचे मायके वालों ने सुसराल वालों के खिलाफ जमकर गुबार निकाला। इनका कहना था कि उनकी बेटी ने फंदा नहीं लगाया, बल्कि उसे मार कर लटकाया गया है।

उन्होंने महिला के ससुर, सास, पति और ननद पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए। कहा कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा है। डीएसपी नवदीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बेटियों के नाम पर ताने देने का आरोप

महिला की मौत का जिम्मेवार उसके ससुराल पक्ष को ठहराया जा रहा है। मायके वालों का आरोप है कि अकसर महिला को बेटियों के नाम पर तानें सुनने पड़ते थे, इतना ही नहीं महिला के पति की दूसरी शादी करने को लेकर भी ससुराल पक्ष में बातें होती थीं।

महिला की तीन बेटियां हैं। इनमें दो जुड़वां हैं। बंड विहार गांव में वीरवार सुबह घर से करीब पचास फुट के दूरी पर पेड़ से लटके मिले महिला बंदना के शव से सनसनी फैल गई। मायके वालों ने साफ कहा कि उनकी बेटी को मारा गया है।

उधर, ससुराल वालों का कहना है कि रात को थोड़ी कहासुनी हुई थी। उसके बाद महिला लापता थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें