फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीर को कुचलकर फरार हुआ वाहन चालक

Thu, 21 Apr 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हिमाचल के परवाणू पंचकूला बाईपास मार्ग पर सोमवार देर रात एक अधेड़ व्यक्ति को कुचलकर वाहन चालक फरार हो गया। मृतक की भी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को इसकी सुचना स्थानीय लोगों ने दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार को प्रदीप कुमार ने रात करीब 2.36 बजे टैलीफोन पर पुलिस को सुचना दी कि कामली बाई पास सड़क पर एक व्यक्ति मुंह के बल गिरा पड़ा है।

पुलिस ने मौके पर घटना स्थल का जायजा लिया। जांच करने के बाद पता चला कि सड़क पर गिरे व्यक्ति की मौत हो चुकी है। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी भी ली लेकिन कोई पहचान पत्र नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। पुलिस के अनुसार मृतक व्यक्ति की उम्र 55 से 60 वर्ष के बीच आंकी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें