फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिए दराट से पीट डाले बुजुर्ग मां बाप

Sun, 01 Jun 2014 12:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी के बलद्वाड़ा की चौक पंचायत के डोह गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही मां-बाप की बेरहमी से पिटाई कर दी।
विज्ञापन


बेटे के साथ बहू ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी और पति के साथ मिलकर अपने सास ससुर की धुनाई कर डाली।

मारपीट की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मारपीट के बाद बुजुर्ग मां बाप सहम गए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों पर दर्ज किया मुकदमा

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात बेटे और बहू ने मिलकर अपने मां-बाप की पिटाई की योजना बनाई। जमीनी विवाद को लेकर बेटे ने दराट और डंडों से बूढ़े मां-बाप को लहूलुहान कर दिया।

हालांकि पुलिस में बेटे ने भी बाप पर मारपीट करने के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मारपीट में घायल रूप सिंह 69 (बाप) तथा चिंती देवी 65 (मां) दोनों का मेडिकल करवा दिया है।

वहीं बेटा जीत राम तथा बहू सुनीता देवी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में बलद्वाड़ा पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि भादंसं की धारा 323, 325, 452, 34 के तहत दर्ज मामला दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें