फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में पौने 12 किलो चरस के साथ देवता का पुजारी गिरफ्तार

Tue, 11 Feb 2020 03:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंजार (कुल्लू)
विज्ञापन
देवता के पुजारी से चरस की बड़ी खेप पकड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार में पुलिस ने देवता के पुजारी को पौने 12 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जब पैदल बंजार आ रहा था तो सेरीबेहड़ के पास पुलिस ने उसे तलाशी के लिए रोका। उसके बैग से 11 किलो 876 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


एसपी कुल्लू गौरव सिंह के  अनुसार बंजार पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर देउठा पंचायत के सेरीबेहड़ में नाका लगाया था। इस दौरान बेवा राम (37) निवासी वेयोगी, तहसील बंजार बैग लेकर आ रहा था। इसे पुलिस ने तलाशी के लिए रोका।

पुलिस को देखकर आरोपी घबरा गया। आरोपी के कब्जे से पुलिस को पौने 12 किलो चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। नाका हैड कांस्टेबल जगदीश, एचएचसी मेहर चंद, ओम चंद की टीम ने  लगाया था। पुलिस के अनुसार आरोपी चरस को बंजार पहुंचाकर इसे बेचने की फिराक में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें