फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय बनाने में देरी पर पति ने मूक बधिर पत्नी को लेंटर से नीचे फेंका, मौत

Thu, 27 Apr 2017 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के मंडी जिला में पति की हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां उपमंडल सुंदरनगर के भौर गांव में चाय बनाने में देरी पर पति ने मूक बधिर पत्नी से पहले तो मारपीट की और बाद में लेंटर से नीचे फेंक दिया। इससे महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सुंदरनगर के भौर निवासी श्याम लाल पुत्र शंकर ने सुंदरनगर थाना में दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि मंगलवार शाम को करीब 6 बजे राजकुमार उर्फ बिजू पुत्र जय राम ने अपनी मूक बधिर पत्नी कांता देवी को चाय बनाने के लिए कहा।

लेकिन, वह लेंटर पर कुछ काम करने के लिए चली गई। चाय मिलने में देरी होने पर राजकुमार लेंटर पर पहुंच गया। उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसने गुस्से में आकर पत्नी कांता को लेंटर से नीचे धक्का दे दिया।
विज्ञापन


इस घटना में कांता गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए मंडी स्थित जोनल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वीरवार सुबह जब कांता के मायके वालों को इस घटना का पता चला तो उन्होंने सुंदरनगर थाना में बेटी की हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन

पुलिस को मिला चश्मदीद, पता चली पूरी कहानी

थाना प्रभारी लोकेंद्र नेगी के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की छानबीन की। तफ्तीश में पुलिस को इस घटना का चश्मदीद गवाह मिल गया। जिसके बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी राजकुमार को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ भादंसं की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी लोकेंद्र नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कांता (26) मूक बधिर थी और उसके दो बच्चे भी हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि दंपति में अकसर लड़ाई हुआ करती थी।

मंगलवार को मारपीट के बाद शंकर ने अपनी पत्नी को लेंटर से धक्का देकर उसकी जान ले ली। उन्होंने बताया कि आरोपी को वीरवार को सुंदरनगर की अदालत में पेश किया जाएगा। महिला के शव का जोनल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें