पैसों के लेन देन को लेकर दोनों भाइयों में बात इस कदर बिगड़ गई गई कि एक ने दूसरे को मौत के घाट उतार दिया। यह पूरी वारदात पुलिस चौकी से चंद कदम दूर अंजाम दी गई। मामला हिमाचल के जिला कुल्लू का है। यहां पतलीकूहल पुलिस चौकी से महज पंद्रह मीटर की दूरी पर एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। युवक यूपी से सेब खरीदने के लिए पतलीकूहल आया था।
उसके साथ आए मौसेरे भाई ने उसके सिर पर खुरदरे हथियार से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात के पीछे पैसों के लेनदेन की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक सोमवार देर शाम यूपी के मेरठ मछेदर के इलगांव निवासी धर्मेंद्र अपने मौसेरे भाई गजेंद्र और चालक आरिफ के साथ ट्रक में पतलीकूहल सब्जी मंडी पहुंचा।