हिमाचल के जिला सिरमौर के शिलाई के तहत बेला गांव निवासी बसिया राम (55) की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग बसिया राम बुधवार को सोलन की ओर आ रहा था।
बसियाराम बुधवार को हरियाणा रोडवेज की बस से शिमला से सोलन आ रहा था। सोलन में बस से उतरते समय वह उसी बस की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।
बस चालक बाद में बस लेकर चलता बना। घटना की सूचना मिलते ही सोलन पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने घायल बसियाराम को शिमला इलाज के लिए पहुंचाया। लेकिन हालत नाजुक होने पर पीजीआई रैफर कर दिया गया।
पीजीआई में उसकी वीरवार को मौत हो गई। उधर बेला गांव की प्रधान सुनीता देवी ने बसियाराम की मौत हो जाने की पुष्टि की है। पंचायत प्रधान ने बताया कि बेला गांव में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।