फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे में लगी आग, जिंदा जल गया मालिक

Sun, 04 May 2014 07:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला की रोहडू तहसील के अंतर्गत खदराला में शनिवार देर रात एक व्यक्ति ढाबे में जिंदा जल गया। ढाबे में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों का सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार बजैशल गांव निवासी 34 वर्षीय राम चंद्र खदराला में एक ढाबा चलाता था। शनिवार रात वह अपने ढाबे में ही सो रहा था।
विज्ञापन


देर रात करीब दो बजे आसपास के लोगों ने ढाबे में से धुंआ उठता देखा। सूचना पाकर करीब तीन बजे रोहड़ू पुलिस भी मौके पर पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया जाता, लकड़ी का ढाबा पूरी तरह जल चुका था।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला शव

स्थानीय लोगों के सहयोग से राम चंद्र का शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने सिविल अस्पताल रोहडू़ में पोस्टमार्टम करवा कर शव रविवार को परिजनों को सौंप दिया।

डीएसपी रोहड़ू राजकुमार चंदेल का कहना है कि आग के कारणों का पता अभी तक नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें