फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों से जंगली जानवरों को भगाकर लौट रहे व्यक्ति की गोली लगने से मौत

Mon, 05 Feb 2018 09:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नेरचौक (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र की बढसु पंचायत के चकराड़ी गांव के होशियार सिंह की गोली लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि होशियार अपने दो रिश्तेदारों के साथ खेतों से जंगली जानवरों को भगाकर स्कूटर से घर लौट रहा थे। स्कूटर वह खुद चला रहा था। 

विज्ञापन


अचानक स्कूटर अनियंत्रित होकर गिर गया और पीछे बैठे व्यक्ति के हाथ में पकड़ी लोड की हुई बंदूक चल पड़ी। गोली होशियार सिंह की पसलियों पर लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

उधर, पुलिस ने स्कूटर के पीछे बैठे दोनों लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर तफ्तीश तेज कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बढसु पंचायत के चकराड़ी गांव के तीन व्यक्ति रविवार सुबह सात बजे के करीब अपने खेतों की रखवाली करके स्कूटर से बडसू की तरफ जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कच्ची सड़क पर एकाएक अनियंत्रित हो गया स्कूटर

इसी दौरान कच्ची सड़क पर एकाएक स्कूटर अनियंत्रित हो गया। स्कूटर होशियार सिंह (38) पुत्र स्व. अमर सिंह चला रहा था। उसके पीछे प्रीतम (38) पुत्र रंजीत सिंह, नरेंद्र (33) पुत्र बसंत सिंह स्कूटर पर सवार थे।

प्रीतम सिंह ने छर्रे वाली गोलियों से भरी बंदूक हाथों में पकड़ी हुई थी। कच्ची सड़क और खड़ी चढ़ाई पर स्कूटर अचानक अनियंत्रित हो गया। जिससे स्कूटर पर सवार तीनों गिर पड़े। इसी दौरान बंदूक चल पड़ी। गोली स्कूटर चलाने वाले होशियार सिंह की पसलियों में जा लगी।

जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। दोनों व्यक्तिओं ने तुरंत रिश्तेदारों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर साक्ष्य जुटा लिए हैं। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

डीएसपी बल्ह संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य की जांच की है। प्रारंभिक जांच के आधार पर प्रीतम सिंह और नरेंद्र कुमार के खिलाफ धारा 304 गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें