फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत्त शख्स ने पत्नी और बेटी पर किया हमला

Sat, 30 Apr 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
शोरशराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने दोनों को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। - फोटो : DEMO Pic
विज्ञापन
ऊना में क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बडूहा में एक व्यक्ति ने नशे में धुत्त होकर अपनी पत्नी और बेटी की बुरी तरह पिटाई कर डाली। शोरशराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने दोनों को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बडूही निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि रात के समय उसके पति ने नशे में धुत्त होकर उस पर हमला बोल दिया।

इसी दौरान बीच बचाव को उसकी बेटी आई तो उसे भी बुरी तरह से पीट डाला। इससे दोनों को चोटें आई है। गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उनको छुड़ाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नशे में धुत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस चौकी जोल के प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें