फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहने लेकर प्रेमी संग फरार हुई तीन बच्चों की मां, थाने पहुंचा पति

Fri, 16 Dec 2016 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों के गहने लेकर एक महिला अपने तीन बच्‍चों को छोड़कर एक व्यक्ति के साथ गायब हो गई। परेशान पति अब थाने पहुंचा है। मामला हिमाचल के हमीरपुर का है। यहां पुलिस थाना सदर के अंतर्गत वार्ड नंबर नौ की एक महिला बीते एक सप्ताह से घर से लापता है। हालांकि महिला का पति उसे सगे संबंधियों के यहां तलाश कर चुका है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


इसके चलते महिला के पति ने पुलिस थाना सदर में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला के पति का आरोप है कि कोई व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया है। कई दिनों से उसकी पत्नी का व्यवहार बदला से लग रहा था।

कोई व्यक्ति उसके बैंक अकाउंट में पैसे भी डलवा रहा था। इसके चलते बीते सप्ताह उसकी पत्नी घर से ज्वेलरी और नकदी लेकर फरार हो गई है। हालांकि पति ने लापता पत्नी की रिश्तेदारों के यहां तलाश भी की है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लापता महिला के हैं तीन बच्चे

इसके चलते पीड़ित पति ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना सदर में दर्ज करवा दी है। हैरत की बात है कि महिला की शादी करीब 18 साल पहले हुई थी। महिला के दो बच्चे भी हैं। इनमें 16 साल का लड़का, 13 साल की बेटी और छह साल का तीसरा बेटा है।

पीड़ित पति ने लापता पत्नी की तलाश के लिए पुलिस विभाग से गुहार लगाई है। उधर, थाना प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही लापता महिला का सुराग लगा लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें