युवक ने चाकू घोंपकर अपनी साली को मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं, मामला छिपाने के लिए युवती की लाश को जंगल में पत्थर के नीचे छिपा दिया। हत्या का यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के मंडी का है। यहां जोगेंद्रनगर के जाहू के साथ लगते बनगांव की 20 साल की युवती की हत्या कर दी गई। हत्यारा और कोई नहीं बल्कि युवती का जीजा ही था।
फिलहाल पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। आरोपी ने पकड़े जाने के डर से इस शव को जंगल में एक बड़े पत्थर के नीचे छिपा दिया था। पुलिस के अनुसार हत्या की ये वारदात दो दिन पहले अंजाम दी जा चुकी थी। मगर किसी को इसकी भनक नहीं लगी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।