फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छराबड़ा के जंगल में मिली लाश, मगर कौन था वो..

Tue, 22 Apr 2014 08:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के साथ लगते छराबड़ा के जंगल में एक पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। अभी तक इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


छराबड़ा और हसनवैली के पास पहले भी कई लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। इनमें ज्यादातर केस हत्या से जुड़े हुए पाए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि यह शव करीब डेढ़ से दो माह पुराना है। मौके से एक बैग भी मिला है जिसमें जींस की एक पेंट, एक टयूब और कंबल मिला है।

बैग की तनी को खोल कर उसका फंदा बनाया गया। यह शव क्षत विक्षप्त हालत में मिला है। अब इस युवक ने आत्महत्या की है या फिर किसी ने इसकी हत्या कर डाली, पुलिस इस पहेली को सुलझाने में जुट गई है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने देखा शव

पुलिस के अनुसार जंगल में कुछ स्थानीय लोग गुच्छियां ढूंढने गए थे। इसी दौरान उन्होंने शव देखा। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर भजन नेगी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें