फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में युवक ने ब्लेड से काटी नसें

विज्ञापन
विज्ञापन
एकतरफा प्यार में एक युवक ने अपने हाथों की नसें काट डाली। शादी से इंकार करने पर निराश युवक ने आत्महत्या करने का मन बना लिया। बताया यह भी जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका का नाम अपनी बाजू पर गोद रहा था। मामला हिमाचल के जिला ऊना के चिंतपूर्णी का है।
विज्ञापन


यहां बसस्टैंड के नजदीक एक होटल में एक युवक ने ब्लेड से नसें काट लीं। इससे वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। होटल कर्मचारियों ने जख्मी हाल में पड़े युवक को सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी पहुंचाया।

यहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। अभी युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। युवक पंजाब के जालंधर का बताया जा रहा है। मामले की बजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

जालंधर की युवती से करता है प्यार

पुलिस के अनुसार पंजाब के जालंधर निवासी योगेश ने वीरवार देर शाम दोनों बाजुओं की नसें ब्लेड से काट ली और पूरी तरह से खून से लथपथ हो गया। पुलिस का कहना है कि युवक जालंधर में ही एक नर्सिग कालेज की पढ़ाई कर रही एक लकड़ी से बेहताशा प्यार करता था और जिससे वह शादी भी करना चाहता था।

लेकिन अब उससे शादी करने से इंकार कर रही है। प्यार में मिले इस धोखे के चलते युवक नसे काटकर आत्महत्या करने का फैसला ले लिया। उधर देहरा थाना के एसएचआसे सुरजीत सिंह ने बताया कि युवक के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

उन्होंने बताया कि मौके पर टीम भेजी है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में पूछताछ कर रही है। वहीं युवक के परिजनों को सूचित कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें