फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में ढोल न बजाने पर बेरहमी से पीटा युवक

Fri, 09 Oct 2015 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर में ढोल बजाने से मना करते ही एक युवक के जान पर बन आई। प्रधान समेत कई लोगों ने इसे लात घूसों से पीटकर लहुलूहान कर दिया। मामला हिमाचल के किन्नौर का है। यहां जिले के रक्षम गांव में बुधवार रात इस युवक को बेरहमी से पीटा गया।
विज्ञापन


रात करीब 9 बजे दांख्यांग उत्सव के दौरान एक युवक ने मंदिर में ढोल-नगाड़े बजाने से मना कर दिया और इस पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष सुंदर भगत और उसके साथियों ने मारपीट कर टेक चंद को घायल कर दिया। युवक अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस थाना सांगला से मिली जानकारी के अनुसार दांख्यांग मैले के दौरान ग्रामीण मंदिर परिसर में नाच-गाना कर रहे थे। इस बीच सुंदर भगत मंदिर कमेटी के प्रधान ने टेक चंद को ढोल-नगाड़े बजाने का फरमान सुना दिया। ढोल-नगाड़े बजाने के फरमान को नकारने पर सुंदर भगत और उसके सहयोगियों ने टेक चंद को लात-घूसों से बुरी तरह पीट दिया।
विज्ञापन


इस बारे में ग्रामीण नरेंद्र सिंह, लाल चंद, हिला लाल ने बताया कि मंदिर परिसर में आए दिन छोटी जाति के लोगों को ढोल-नगाड़े बजाने के लिए मजबूर किया जाता है। इस बारे पुलिस थाना प्रभारी सांगला ओपी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सुंदर भगत के खिलाफ धारा 323, 341 के तहत मामला दर्ज किया है। इस घटना में टेक चंद को चोटें आई हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें