फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप कर्मी का नोटों से भरा बैग लेकर शातिर फरार

Sun, 28 Oct 2018 12:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊना जिला मुख्यालय ऊना में बस अड्डे के नजदीक पंप पर एक शातिर नोटों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। पेट्रोल पंप  कर्मचारी के इस बैग में करीब नब्बे हजार रुपये की नकदी थी। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में शातिर की पूरी हरकत कैद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद करीब दो बजे बस अड्डे के पास स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारी अपना काम कर रहे थे। पंप का एक मुलाजिम पैसों से भरा बैग टेबल पर रख कर एक ऑटो को हटाने में लग गया। इस दौरान एक शातिर चोर पेट्रोल पंप पर पहुंचा और नोटों से भरा बैग उठाकर फरार हो गया।

कर्मियों ने चोर को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह फरार हो गया। पेट्रोल पंप प्रभारी ने फौरन पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला, जिसमें चोर की हरकत कैद हो चुकी है। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें