85 साल की एक वृद्ध महिला को औरों से नहीं, बल्कि अपने ही एएसआई बेटे से खतरा है। मामला है हिमाचल के जिला बिलासपुर के घुमारवीं के एक गांव का। आरोप है कि 15 वर्षों से उसका बेटा अपनी मां के साथ मारपीट कर रहा है। अब वह अपनी मां को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
मंगलवार को 85 वर्षीय महिला ने इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक का दरवाजा खटखटाया और अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई। ज्ञापन भी सौंपा। इसमें बताया गया कि उनके पति वर्ष 1993 में दुनिया छोड़ गए थे। करीब 15 वर्षों से उनका एएसआई बेटा उनके साथ मारपीट कर रहा है। लेकिन, अब कुछ दिनों से उसने जान से मारने की धमकियां देना शुरू कर दी हैं। न जाने कब मेरी ही औलाद मुझे मार दे। महिला का कहना है क्योंकि उसका बेटा पुलिस में है। इसके चलते पुलिस उस पर कोई कार्रवाई नहीं करती।