हिमाचल के जिला कुल्लू के भुंतर कस्बे में आठ वर्षीय बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। शनिवार से लापता बच्ची का शव ब्यास नदी किनारे से बरामद हुआ है। बच्ची के मुंह और सिर पर गंभीर चोटें हैं।
बच्ची भुंतर में ही एक सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा थी। बच्ची के साथ दुराचार की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मंडी अस्पताल भेज दिया है।
भुंतर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बच्ची के पिता ने थाना में अपनी आठ साल की बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।