फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध किया तो पड़ोसी ने पोर्न साइट पर डाला पति-पत्नी के निजी पलों का VIDEO

Mon, 01 May 2017 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दंपति ने कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
नई दिल्ली के अशोक विहार इलाके में दंपति के अंतरंग पलों का वीडियो बनाकर पोर्न साइट पर डालने का मामला सामने आया है। वीडियो बनाने का आरोप इसी मकान में रहने वाले एक किराएदार पर है। 
विज्ञापन


आरोपी महिला को अकेला देखकर अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। जब पीड़िता इसका विरोध करती तो, आरोपी माफी मांग लेता था। लोक लाज की वजह से पीड़ित परिवार पुलिस से शिकायत करने से परहेज कर रहा था, लेकिन इससे आरोपी का हौसला बढ़ गया और उसने दंपति को बदनाम करने के लिए उसकी वीडियो बनाकर पोर्न साइट पर अपलोड कर दिया। 

पीड़ित दंपति ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसके बाद उनलोगों ने अदालत से गुहार लगाई। अदालत ने अशोक विहार थाने को मामला दर्ज कर इसकी जांच करने का निर्देश दिया। अशोक विहार थाना पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

डेमो पिक
पुलिस के अनुसार, 36 वर्षीय महिला पति के साथ वजीरपुर गांव में किराए पर रहती है। महिला के कमरे के बगल के कमरे में एक युवक रहता है। शिकायत के मुताबिक, अक्तूबर 2015 में महिला को कमरे में अकेला पाकर युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर युवक फरार हो गया। 

महिला ने सारी बात पति को बताई। पति ने युवक को बुलाकर उसे डांटा। आरोपी ने ऐसी गलती दोबारा नहीं करने की बात कहकर माफी मांग ली। लेकिन, जनवरी 2016 में युवक ने दोबारा वैसी ही हरकत की।

पीड़ित दंपति ने इसकी शिकायत मकान मालिक से कर दी। मकान मालिक ने युवक को सबके सामने डांटा। युवक ने फिर माफी मांग ली। पीड़ित दंपति ने बदनामी की वजह से पुलिस में शिकायत नहीं की।    
विज्ञापन

दंपति का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाला

delhi crime
जून 2016 में एक अन्य पड़ोसी ने महिला को बताया कि युवक उसके कमरे के बाहर संदिग्ध अवस्था में घुम रहा था। महिला ने जब उसे रोका, तो वह धमकी देने लगा।

महिला ने जब अपने पति को बुलाया, तो आरोपी ने वीडियो बनाने की बात कही। उसने दो पोर्न साइट का नाम बताकर कहा कि उसपर उसकी पत्नी का वीडियो अपलोड पर दिया है।

महिला का पति उन साइट्स में वीडियो देकर दंग रह गया। दंपति शिकायत करने के लिए अशोक विहार थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में पीड़ित दंपति ने अदालत से गुहार लगाई।       
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें