कुल्लू। जिला के दोहरा नाला के बाखली गांव में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी है। वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी कुल्लूू की अगुवाई में एक टीम मौके के लिए रवाना हुई। वहीं घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार मृतक युवक बाखली गांव के साथ सटे नगनी में आयोजित विरशु मेले में कुल्फी बेचने गया हुआ था। मंगलवार शाम को वह जैसे ही वापस लौट रहा था तो रास्ते में स्थानीय एक व्यक्ति ने दराट से गर्दन में हमला कर दिया और सिर धड़ से अलग कर दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जिसके बाद भुंतर थाना से एक टीम मौके के लिए रवाना हुई। वहीं मामला गंभीर होता देख डीएसपी हेडक्वार्टर आशीष शर्मा भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि 20 वर्षीय रियाज निवासी उतर प्रदेश का रहने वाला है जो यहां गांव में चल रहे मेले में कुल्फी बेचने गया था। लेकिन देर शाम को वापस आने पर किसी शख्स ने उस पर दराट से हमला कर दिया। हमले के पीछे क्या कारण रहे इसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ग्रामीणों के बयान को भी कलमबद्ध कर रही है। उन्होंने कहा कि मृतक युवक के शव को कुल्लू लाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा पुलिस पूरी वारदात की छानबीन कर रही है।