फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक महिला के खाते से उड़ाए 6.80 लाख रुपये, रिश्तेदार ही निकला आरोपी

Thu, 30 May 2019 08:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाना के तहत मृतक महिला के बैंक खाते से छह लाख 80 हजार रुपये निकलवाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने पैसे निकलवाने के लिए महिला का एटीएम चुरा लिया था और इसके बाद सारी रकम को निकाल लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज में आरोपी की पहचान के बाद उसे धर दबोचा है। उसकी पहचान दीपांकर पीटर निवासी मोहल्ला पक्काटाला तहसील जिला चंबा के रूप में हुई। वह शिकायतकर्ता का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को पुलिस थाना सदर चंबा में अनिल कुमार निवासी मोहल्ला पक्का टाला तहसील जिला चंबा ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी सगी बहन उर्मिला (जो वन विभाग से चतुर्थ श्रेणी से सेवानिवृत्त हुई थी) उनका लंबी बीमारी के कारण 11 अप्रैल 2019 को देहांत हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उनका एक बैंक खाता एसबीआई शाखा चंबा में है। जब वह मृतक महिला का मृत्यु प्रमाण पत्र और बैंक की पासबुक लेकर एसबीआई शाखा में गया तो पता चला कि उनके खाते से कोई व्यक्ति लगातार पैसे निकाल रहा है।

उनके देहांत के बाद भी उनके खाते से पैसे निकाले जा रहे हैं। उसकी बहन का एटीएम कार्ड भी किसी ने चुरा लिया है। उसकी बहन के खाते से कुल 6,80,000 रुपये निकाले जा चुके है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 379, 380 के तहत मामला दर्ज किया और छानबीन शुरू की।

इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जांची। जिसमें एक व्यक्ति दिखा। उसकी पहचान दीपांकर पीटर पुत्र जगेश पीटर निवासी मोहल्ला पक्काटाला तहसील ओर जिला चंबा के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया। इसके साथ ही छह लाख अस्सी हजार रुपये की राशि भी बरामद कर ली। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही राशि भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें