फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के जश्न में खलल डालने पर 16 पहुंचे हवालात

Wed, 02 Jan 2019 11:55 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल के जश्न पर कई युवा सैलानी नशे में चूर होकर अपनी सुध बुध खो बैठे और अपने ही साथियों से भी बिछुड़ गए। ऐसे कई सैलानियों की रात थाने में कटी। जश्न के नाम पर हुड़दंग करने वाले 16 सैलानियों की सैर हवालात में जाकर खत्म हुई। इनमें पंजाब और हरियाणा से आए पर्यटकों की संख्या अधिक है।

विज्ञापन


पुलिस ने इनके चालान काटे और होश में आने के बाद इनके परिचितों के सुपुर्द किया। रात दस बजे के बाद रिज और मालरोड पर अधिकतर युवा बेसुध थे। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस रात को करीब दो बजे मालरोड और रिज मैदान पूरी तरह से खाली करवाने में सफल रहे।

देररात जब पर्यटक कुफरी से लौट रहे थे तो एकाएक गाड़ियों की संख्या बढ़ने से ट्रैफिक जाम लग गया क्योंकि कई जगह पर सड़क के किनारे ही पर्यटक गाड़ी खड़ी कर नाचते गाते रहे। इन्हें हटाने के लिए पुलिस काफी मशक्कत करती नजर आई। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने कहा कि शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 16 सैलानियों के थाना सदर में चालान किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें