फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः नए साल का जश्न मनाता सुहैल गोली लगने से चौथी मंजिल से गिरा था नीचे, अब आरोपी गिरफ्तार

Wed, 02 Jan 2019 11:29 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
suhel
विज्ञापन
वेलकम इलाके में नए साल के जश्न के दौरान कंधे पर गोली लगने 13 साल का किशोर सुहैल घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मंगलवार देर रात 23 साल के साकिब को गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


साकिब भी वेलकम इलाके का ही रहने वाला है और उसने 31 दिसंबर के जश्न में गोलियां चलाई थीं जो सुहैल को लगी थीं, जिससे वह घायल हो गया।

क्या है पूरा मामला
वेलकम इलाके में नए साल के जश्न के दौरान कंधे पर गोली लगने 13 साल का किशोर सुहैल घायल हो गया। सुहैल परिवार के साथ 80 गज प्लॉट-फोटो चौक, वेलकम में रहता है। वह पास के सरकारी स्कूल में नौंवी कक्षा का छात्र है। इसके पिता गांधी नगर कटिंग मास्टर का काम करते हैं।

सोमवार रात सुहैल व उसके दोस्तों ने नए साल का जश्न मनाने का कार्यक्रम बनाया था। बाकायदा केक लाकर सभी दोस्त पड़ोसी मोहम्मद उस्मान के घर के चौथी मंजिल स्थित छत पर चले गए। वहां रात 12 बजते ही केक काटा गया।
विज्ञापन


सभी दोस्त संगीत पर डांस कर ही रहे थे कि अचानक एक धमाके की आवाज हुई और सुहैल नाचते हुए नीचे गिर गया। उसके कंधे से खून बहने लगा। पहले तो किसी को कुछ समझ नही आया। फौरन उसे जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया। बाद में पता चला कि सुहैल को कंधे में गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें