फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड सूबेदार को जंगल में मारी, हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत ग्राम पंचायत जंगल रोपा में एक अज्ञात व्यक्ति ने रिटायर्ड सूबेदार को गोली मार दी। गोली लगने से रिटायर्ड सूबेदार गंभीर घायल हो गया। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड सूबेदार बगारटी के जंगल से जा रहा था कि किसी व्यक्ति ने गोली दाग दी जो उसके कंधे पर लगी।

उन्हें उपचार के लिए चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मंगलवार को घायल व्यक्ति के परिजनों ने पुलिस थाना हमीरपुर में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



बीते कुछ दिनों में हमीरपुर के जंगलों में अवैध शिकार और गोली चलने की करीब तीन मामले सामने आ चुके हैं। घायल की पहचान रविंद्र सिंह निवासी गांव जंगल रोपा, तहसील हमीरपुर के रूप में हुई है। रविंद्र सिंह भारतीय सेना में थे और सूबेदार रैंक से सेवानिवृत्त हुए हैं। गोली चलने का यह मामला एक माह पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने मामला देरी से दर्ज करवाने के पीछे तर्क दिया है कि वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती था। चंडीगढ़ में इलाज के कारण वह इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं करवा पाए थे। उन्होंने आरोपी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने कहा कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें