फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हेड कांस्टेबल चार किलो चरस समेत गिरफ्तार

Sat, 16 Jan 2016 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर एक हेड कांस्टेबल समेत तीन लोगों को चार किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार (214) चौपाल थाना में बतौर जांच अफसर नियुक्त है। थाना प्रभारी को यह कहकर निकला कि वह लंच करने जा रहा है लेकिन उसके बाद लौटा नहीं।
विज्ञापन


दिनेश को पुलिस ने कोटखाई के समीप एक कार में पकड़ा। कार में दिनेश के अलावा राजेंद्र और लोकेंद्र भी थे। इनमें से एक आरोपी हेड कांस्टेबल का भाई बताया जा रहा है। तलाशी के दौरान कार से चार किलो चरस मिली है। इन्हें मौके पर ही हिरासत में लेकर थाना कोटखाई पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ थाना कोटखाई में मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि एक मारुति कार में कुछ लोग चरस ले जा रहे हैं। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार का नंबर ट्रेस किया गया। शिमला से गई विशेष टीम उसकी खोज में लग गई। कोटखाई के नजदीक हूली के पास कार को रोक दिया। आरोपी हेड कांस्टेबल ने जैकेट पहनी थी।
विज्ञापन


टीम को जरा भी अंदाजा नहीं था कि कार में बैठा एक व्यक्ति उन्हीं के महकमे का है। तलाशी के दौरान जब चरस मिली, तब आरोपी हेड कांस्टेबल ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि उसे नहीं पता कि यह चरस कहां से आई है।

आरोपी पर शक इसलिए भी पुख्ता हो गया क्योंकि वह थाना चौपाल में तैनात है और लंच से पहले तक ड्यूटी पर तैनात था। वहां से बहाना बनाकर इतने किलोमीटर दूर दूसरे थाने की सीमा में क्या कर रहा था, यह जांच का विषय है।

एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि थाना चौपाल में तैनात एक हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार से चार किलो चरस बरामद की गई है। इसके साथ दो और लोगों को पकड़ा गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें