फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम तेल देने पर पेट्रोल पंप पर हंगामा,सेल्सेमैन को दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कम तेल देने पर पेट्रोल पंप पर हंगामा,सेल्सेमैन को घेरा
सैदनगर। चेकिंग अभियान क्या थमा पंप संचालकों ने फिर मनमानी शुरू कर दी है। पंप संचालक कम तेल देकर वाहन चालकोंको चूना लगा रहे हैं। इसी तरह के एक मामले में पंप पर जमकर हंगामा हुआ। सेल्स मैन का कहना था कि मशीन खराब होने से तेल कम पड़ गया। फिलहाल क्षेत्र केलोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन

चिप लगाकर पेट्रोल उड़ाने वाले पंप संचालकों के खिलाफ प्रशासन की ओर से शुरू किया गया अभियान ठंडा पड़ गया। अभियान ठंडा होने के बाद पंप संचालकों की मनमानी फिर शुरू हो गई है। मामला खौद स्थित पेट्रोल पंप का है। खौद स्थित अशोका सर्विस स्टेशन पर कम तेल देने का खेल खेला जा रहा है। इसका खुलासा यहां मंगलवार को हुआ। मंगलवार को अशोका पंप पर कुछ लोग बाइक में तेल डलवाने पहुंचे थे,जहां उन्हें निर्धारित रेट से कम तेल दिया गया। तेल कम दिए जाने पर वाहन चालकों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए लोगों ने सेल्समैन को घेर लिया। कम तेल देने पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि कम तेल देने के सवाल पर सेल्समैन से लेकर पंप संचालक तक कोई जवाब नहीं दे रहे थे। हालांकि इतना जरूर कह रहे थे कि मशीन में गड़बड़ी है,जिसकी वजहसे कभी कभार तेल कम चला जाता है। फिलहाल लोगों में पंप संचालक के खिलाफ गहरा गुस्सा है। हंगामा करने वालों में पूर्व प्रधान इसरारउल हक, सलामत, अशरफ अली, ध्यान सिंह, नरेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, जगत सिंह, प्रेमपाल, रहमत अली, नाजिम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें