फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के सामान के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

Fri, 22 Mar 2019 11:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल होली डे होम के पास से एक मोबाइल कंपनी के टावर का सामान चुराने के आरोप में डाउन डेल की दो महिलाओं समेत एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब चार लाख की कीमत का सामान बरामद कर लिया गया है। थाना सदर में चोरी का मुकदमा दर्ज था। तफ्तीश के बाद सामने आया कि कबाड़ इक्कठा करने वालों का चोरी में हाथ हो सकता है।

विज्ञापन


इस दिशा में जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि चोरी का माल न्यू शिमला के रहने वाले विकास नेगी को बेचा गया है। इस पर पुलिस ने दबिश दी और चोरी के सामान के साथ आरोपी कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

चरस और चिट्टा के साथ एक गिरफ्तार
शिमला। चरस और चिट्टा के साथ देर शाम पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी डाउनडेल का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे पकड़ा और उसके पास से आधा किलो चरस और छह ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी के बारे में पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी किसी को यह सप्लाई कर पाता उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें