फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम, दो अलग-अलग जगह पर पकड़ा चिट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिट्टे के साथ शहर
विज्ञापन

में तीन युवक गिरफ्तार
टैक्सियां चलाने का काम करते हैं युवक
पुलिस हिरासत से एक फरार कृष्णानगर में दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में पुलिस ने तीन युवकों को हेरोइन (चिट्टे) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शहर के दो अलग-अलग स्थानों से इन युवकों को 6.23 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा। पकड़े गए तीनों आरोपी शिमला शहर के रहने वाले हैं और टैक्सियां चलाते हैं। हैरानी की बात है कि इनमें से एक आरोपी अस्पताल से मेडिकल के दौरान पुलिस की गिरफ्त से भाग गया। इसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान इस आरोपी को कृष्णानगर से दबोचा। पुलिस ने मामले दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
सोमवार देर शाम पुलिस की एसआईयू टीम गश्त पर थी। इसी बीच एक युवक न्यू शिमला के सेक्टर-दो में संदिग्ध हालत में घूम रहा था। पुलिस ने इस युवक का पीछा करने के बाद शिव मंदिर के पास तलाशी के लिए रोका। तलाशी में इसके पास से 3.23 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। सोमवार को पुलिस ने इस आरोपी को मेडिकल के लिए अस्पताल ले गए। इसी बीच आरोपी शंकर ठाकुर (28) पुलिस को चकमा देकर पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने इसे कृष्णानगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देररात करीब नौ बजे छोटा शिमला थाना के तहत विजयनगर क्षेत्र में दो युवकों से 3 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। दोनों आरोपी टैक्सी चालक हैं। शक के आधार पर पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों से 3 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। डीएसपी पुलिस हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि दो अलग-अलग जगहों से तीन आरोपियों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपियों में बबलू (24) निवासी न्यू शिमला और रिदेश (21) लोअर बाजार निवासी शिमला शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें