परिवार के साथ जा रही युवती से छेड़खानी, लात-घूंसे चले
सैदनगर (रामपुर)। अजीमनगर थाना क्षेत्र के दिलपुरा गांव के पास परिवार के साथ जा रही एक युवती के साथ छेड़खानी करने के बाद दो पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले, काफी हंगामा हो गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जैसे तैसे मामला शांत किया। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव दिलपुरा निवासी एक युवती अपने परिवार के साथ जा रही थी। इस दौरान गांव के ही रहने वाले राहुल ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उससे छेड़खानी करते हुए अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। युवती ने इस मामले में अपने पिता से शिकायत कर दी। पिता के विरोध करने पर आरोपियों ने उससे गाली गलौच करते हुए धक्का मुक्की शुरू कर दी, जमकर लात-घूंसे चले, जिससे वहां हंगामा हो गया। आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में पुलिस भी आ गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, अजीमनगर थाना प्रभारीम मुस्लिम खां का कहना है कि रविवार शाम को युवती अपने परिवार के साथ कहीं जा रही थी। कि गांव के ही रहने वाले युवकों ने उससे अश्लील हरकतें कर दी थी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।