फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल होने पर दसवीं के छात्र ने की ख़ुदकुशी

Tue, 13 Jun 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छात्र ने की ख़ुदकुशी - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
 परीक्षा में फेल होने पर ग्राम छपरौनी में दसवीं के एक छात्र ने कुएं में कूदकर जान दे दी। उसकी पिछले साल ही शादी हुई थी। कुएं में कूदने से पहले उसने अपने चचेरे भाई को कुएं में धकेल दिया, लेकिन वह बच गया।
विज्ञापन

छपरौनी निवासी संतोष कुशवाहा के पुत्र दीपक ने इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। सोमवार सुबह दीपक अपने चचेरे भाई नरेंद्र के साथ अपना रिजल्ट देखने मड़ावरा गया। परीक्षा में फेल होने पर वह उदास हो गया। दीपक अपने भाई नरेंद्र के साथ खेतों से होकर गांव से कुछ दूर बने प्राइमरी स्कूल पहुंचा। यहां कुछ देर बैठने के बाद पास ही बने कुएं पर पहुंचा और नरेंद्र को कुएं में बड़ा मेंढक देखने के लिए बुलाया। जैसे ही नरेंद्र मेंढक देखने के लिए कुएं में झांका तो दीपक ने उसे धक्का दे दिया और फिर खुद भी कुएं में कूद गया। इससे दीपक की मौत हो गई। वहीं, नरेंद्र कुएं दीवार के सहारे पानी तैरता रहा और मदद के लिए चीखता रहा। वहां से गुजर रहे लोगों ने नरेंद्र को बाहर निकाला तो नरेंद्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद दीपक का शव भी बाहर निकाला गया। छात्र द्वारा ख़ुदकुशी करने से परिजन ओर ग्रामीण शोक में हैं। परिजनों ने बताया कि पिछले साल ही दीपक का विवाह हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें