फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियां उतारने के बाद बस में लगी आग, धू-धू कर जली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला।
टूटीकंडी आईएसबीटी के पास एचआरटीसी की टाटा मारकोपोलो (नीली) बस शनिवार सुबह अचानक धू-धू कर जल गई। बस अणु से सवारियों को लेकर ओल्ड बस स्टैंड पहुंची थी। सवारियां उतारने के बाद बस अगले रूट पर रवाना होने से पहले आईएसबीटी जा रही थी। आईएसबीटी पहुंचने से पहले बस में कुछ जलने की गंध आई। ड्राइवर धर्म प्रकाश ने बस को आईएसबीटी से सौ मीटर पीछे सड़क किनारे खड़ा कर दिया। बस में धुआं फैलता देख चालक तुरंत बस से उतर गया। इसके बाद देखते ही देखते पूरी बस में आग फैल गई। चालक ने बस में आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग और एचआरटीसी के कंट्रोल रूम में दी। सुबह करीब सवा नौ बजे मालरोड और बालूगंज से फायर टेंडर आग पर काबू पाने के लिए आईएसबीटी पहुंचे और बस में लगी आग को बुझाया। बस पूरी तरह जल गई है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। टाटा की मारकोपोलो बस पूरी तरह से इलेक्ट्रानिक है। बस के नीचे शॉर्ट सर्किट होने पर तार लोहे से टच हो गई। जलते हुए तार बोनट तक पहुंच गए। इसके बाद आग पूरी बस में फैल गई।
विज्ञापन



जांच के लिए कमेटी गठित : अनिल सेन
मंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी अनिल सेन का कहना है कि आईएसबीटी के पास निगम की बस में आग लगी है। बस खाली थी और चालक भी आग लगने से पहले बस से बाहर निकल चुका था। हादसे के कारणों की जांच के लिए निगम के तीन अधिकारियों की कमेटी गठित की गई है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें