फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट में घायल महिला की मौत, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

- थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम अइमा मजरे जारमऊ की वारदात
टिकैतनगर(बाराबंकी)। अंधविश्वास व तंत्र-मंत्र के आरोप प्रत्यारोप के चलते दो पक्षो में हुई जमकर मारपीट के तीसरे दिन गंभीर रूप से घायल अधेड़ महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ा कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

घटना थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम अइमा मजरे जारमऊ की है। यहां के निवासी शंकर की पुत्री की तबियत खराब चल रही है और शंकर व उसके परिवारीजनों का आरोप है कि उसके पड़ोसी गुरुदीन के परिवार ने उसकी पुत्री पर तंत्र-मंत्र करवा रखा है। इसी बात को लेकर बुधवार की शाम दोनो परिवारों में कहा सुनी हुई थी लेकिन बात इतने पर खत्म नहीं हुई देर रात दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें एक पक्ष के मुन्नालाल, कलावती, आरती व शंकर और दूसरे पक्ष के लल्लू, राधा, गुरुदीन, अमरेश, संगीता व सुनीता को चोटें आयी थीं। जिसमें कलावती पत्नी मुन्नालाल की हालत गंभीर होने से ट्रॉमा सेन्टर रेफर किया गया था जिसकी शुक्रवार की देर रात मौत हो गयी। पुलिस दर्ज मुकदमे को अब हत्या के मुकदमे में बदलने की कार्यवाही कर रही है। नामजद पांच अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर लेकर हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें