फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा सफारी के लालच में गंवाए साढ़े 16 लाख रुपये

Mon, 30 Jul 2018 11:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल फोन पर आए एक एसएमएस से घुमारवीं के मझासू गांव का एक व्यक्ति साढ़े 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी का शिकार हो गया। यह मैसेज स्नैपडील ई-कॉमर्स कंपनी के नाम से भेजा गया था। बताया गया कि मैसेज रिसीव करने वाले ने स्नैपडील के माध्यम से टाटा सफारी गाड़ी जीती है, जिसके लिए पंजीकरण के तौर पर कुछ राशि जमा करानी होगी।

विज्ञापन


चरणवार शातिरों ने व्यक्ति से धीरे-धीरे 16 लाख 50 हजार 500 रुपये की रकम ऐंठ ली। भुक्तभोगी ने थाने में शिकायत दर्ज करा खातों का ब्योरा भी दिया है। शिकायतकर्ता कुलवंत सिंह ने शिकायत में कहा कि उसे स्नैपडील से मैसेज आया जिसके झांसे में आकर उसने तीन अलग-अलग खातों में पैसा जमा करा दिया।

पैसा जमा कराने का सिलसिला पंजीकरण फीस साढ़े छह हजार रुपये से शुरू हुआ। बाद में कुल राशि का आठ फीसदी पैसा और फिर पूरी रकम के रिफंड विकल्प का हवाला देकर शातिरों ने साढ़े 16 लाख रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन


उसने पहले खाते में 7 लाख 40 हजार रुपये, दूसरे खाते में दो लाख 85 हजार 200 रुपये तथा तीसरे खाते में 6 लाख 18 हजार 800 रुपये जमा करवाए हैं। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें