फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी के जंगलों में भड़की आग, बुलानी पड़ी सेना

Sat, 01 Jun 2019 12:13 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी से सटे जंगलों में आग से हाहाकार मचना शुरू हो गया है। शोघी, न्यू शिमला, मैहली, धामी और कैथू के जंगलों में लगी आग से भारी नुकसान होने का अनुमान है। कैथू के साथ लगते गोल पहाड़ी और गोल्छा इलाके में वीरवार देर रात भड़की आग बेकाबू हो गई। वन विभाग और दमकल की टीमें स्थानीय लोगों के आग बुझाने में जुटे थे लेकिन यह आग रिहायशी इलाके की ओर बढ़ गई। चीड़ के जंगल में आग बेकाबू होते देख वन विभाग ने जिला प्रशासन से मदद मांगी। जिला प्रशासन ने तुरंत सेना से मदद की अपील की। इसके बाद 102 इंफैंटरी बटालियन (पंजाब) से कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रोहित नेगी समेत करीब 45 जवान देर रात ही मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


वन विभाग और दमकल की टीम के साथ सेना के जवान भी आग बुझाने में जुट गए। रात करीब ढाई बजे आग पर काबू पाया जा सका। डीएफओ शिमला शहरी का कार्यभार संभाल रहे एसीएस पवन कुमार चौहान ने बताया कि आग बुझाने में सेना, दमकल और वन विभाग की टीमों ने मिलकर काम किया जिससे देर रात ही इसे बुझा लिया गया। फिलहाल किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। मैहली में निजी जमीन पर कचरा जलाने के लिए लगाई आग जंगल में फैल गई। बाद में इस आग पर काबू पा लिया गया।

न्यू शिमला और शोघी के जंगल भी खाक
न्यू शिमला के फेज तीन में भी देर रात आग से जंगल जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग की लपटें इतनी ज्यादा थी कि जंगल का एक बड़ा हिस्सा जल गया। उधर धामी के 16 मील इलाके में भी आग से काफी नुकसान हुआ है। शुक्रवार दोपहर के समय शोघी के जंगल में आग भड़क गई। इसे देर शाम तक काबू नहीं किया जा सका है। बालूगंज से वन विभाग की टीमें मौके पर आग बुझाने के काम में डटी हैं।
विज्ञापन


आग लगे तो इस नंबर पर दें सूचना
जिले में आगजनी लगने की सूचना 1070 टोल फ्री नंबर पर दी जा सकती है। इसके अलावा 1077 नंबर पर भी सूचना दे सकते हैं। आपदा प्रबंधन का यह सैल आगजनी को लेकर मिली शिकायतों को वन विभाग को देगा ताकि तुरंत टीमें मौके पर रवाना की जा सकें। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगलों में बीड़ी सिगरेट जलती हुई न फेंके। इन दिनों अपनी जमीन पर कचरा या झाड़ियां भी न जलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें