फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में अज्ञात वाहन ने महिला को कुचला, मौके पर मौत

Sat, 01 Jun 2019 12:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कुल्लू जिला मुख्यालय के पास एक अज्ञात वाहन ने महिला को कुचल दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अखाड़ा बाजार की 48 साल की अंजना बौद्ध सुबह करीब छह बजे सरवरी में गैस एजेंसी के पास से गुजर रही थी। इस दौरान एक अज्ञात वाहन महिला को रौंदता हुआ उसे काफी दूर तक ले गया। इसके बाद वह महिला को अस्पताल ले जाने की बजाय मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


हादसे के बाद वहां लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें