फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के सौदागरों को मिली सजा, सलाखों के पीछे कटेंगे 15 साल

Sat, 06 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के राकेश कुमार और सुमन कुमार को चरस रखने का दोषी ठहराते हुए 15-15 साल कठोर कारावास और 1 लाख जुर्माने की सजा सुनाई है। न्यायाधीश राजीव शर्मा और न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने विशेष न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक) मंडी के फैसले को पलटते हुए यह आदेश जारी किए।
विज्ञापन


मामले के अनुसार 21 अगस्त 2007 को  पुलिस पार्टी ने जोगिंद्रनगर के लडभड़ोल के पास दोषियों से 1 किलो 530 ग्राम चरस बरामद की थी। मामला दर्ज होने पर दोषी के खिलाफ  एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 के तहत विशेष जज फास्ट ट्रैक मंडी के समक्ष मुकदमा चलाया था।

19 गवाहों को कोर्ट में पेश करने के बावजूद अभियोजन पक्ष निचली अदालत में दोष साबित नहीं कर पाया। निचली अदालत के फैसले के खिलाफ  सरकार ने हाईकोर्ट में अपील की थी। इसे स्वीकार कर कोर्ट ने दोषियों को चरस रखने का दोषी ठहराते हुए उपरोक्त सजा का फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें