फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पति पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र निवासी एक महिला ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पति ताने मारता रहता है और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने को बाध्य करता है। पति ने व्यवसाय चलाने को 20 लाख दहेज की मांग की। विरोध करने पर धमकियां देते हैं जिसके चलते 7 वर्ष पहले हुआ विवाह टूट रहा है। पांवटा पुलिस ने मामला दर्ज कर उत्तराखंड निवासी आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पांवटा निवासी विवाहिता ने शिकायत दर्ज करवाई है जिसमें कहा कि उत्तराखंड के यासीर अराफात से निकाह हुआ था। शादी के कुछ माह गुजरने के बाद रंग-रूप पर पति ताने मारने लगा। साथ ही विवाह के 6 माह बाद ही अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए भी मजबूर करने लगा। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। पत्नी के सामान को आग व परिवार की लाशें बिछा देने तक की धमकी तक दे डाली। जुल्म बढ़ने पर, कुछ माह पहले मायके पांवटा आ गई। 3 माह तक पति ने किसी तरह की कोई सुध नहीं ली।
विज्ञापन

फिर अचानक एक दिन वह मायके आ धमका। फिर से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा। विरोध करने पर पति ने उसे व उसके मायके वालों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि आरोपी यासिर अराफात निवासी उत्तराखंड चकराता के खिलाफ आईपीसी की धारा- 498ए, 377 व 506 धाराओं के तहत मामला दर्ज कर, गिरफ्तार कर लिया है।
--20 लाख दहेज मांग और अप्राकृतिक यौन संबंध का आरोप
--सात वर्ष पहले हुआ था पीड़िता का उत्तराखंड में निकाह
--
-----------------

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें