फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोजा के 79 टीन सहित दो दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। थाना पच्छाद के अंतर्गत पुलिस ने अवैध रूप से ले जाए जा रहे बिरोजा के साथ दो व्यक्तियों को दबोचा है। बिना बिल और परमिट के दोनों युवक उसे कहां लेकर जा रहे थे, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने वन अधिनियम की धारा 41 और 42 के साथ ही भादंसं की धारा 379 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने कुल 79 टीन बिरोजा बरामद किया है।
सिरमौर में वन संपदाओं का अवैध तरीके से दोहन किया जा रहा है। सोमवार शाम पच्छाद पुलिस की एक टीम ने लाल टिक्कर के समीप एक पिकअप को तलाशी के लिए रोका। उसमें शाम लाल और राकेश सवार थे। तलाशी लेने पर गाड़ी से 79 टीन बिरोजा के बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राजगढ़ इलाके में कायल के हरे-भरे पेड़ों पर आरी चली है। राजगढ़ वन मंडल के आरएफओ प्रेम सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि आरक्षित वन क्षेत्र ब्राइला से कायल दो पेड़ों को काटा गया है। मौके का मुआयना करने पर कटी हुई लकड़ी भी बरामद कर ली गई है। एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
--पच्छाद के तहत लाल टिक्कर में दबोचे आरोपी
--राजगढ़ के जंगलों में पेड़ों पर चली आरी
--पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की
----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें