फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ता पहुंचे छपरा मगर्वी गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मंगलवार को सपा का प्रतिनिधि मंडल छपरामगर्वी गांव में पहुंच कर पीड़ितों से मिलकर उनका हाल चाल जाना। इस दौरान गांव के लोगों ने पुलिस द्वारा निर्दोषों को प्रताड़ित करने की बात बताते हुए न्याय का गुहार लगाई।
विज्ञापन

सपा के जिलाध्यक्ष गौहर अली, पूर्व विधायक अलगू चौहान के नेतृत्व में पहुंचे सपाइयों से मिलने पर गांव के लोग भावुक हो गए। पूरे घटना क्रम की जानकारी देते हुए कहा कि प्रशासन की मंशा थी कि किसी तरह बालू का खनन हो और बालू खनन कराने के लिए पुलिस ने गांव वालों पर लाठियां भांजी। इसमें हुए भगदड़ के दौरान एसओ बज्र वाहन के पहिए के नीचे आकर घायल हो गए। अब उसकी सजा जनता को भुगतनी पड़ रही है। पूर्व विधायक अलगू चौहान ने कहा कि पुलिसिया जुर्म से पूरा गांव कराह रहा है। चार -चार दिनों से बच्चे महिलाएं भूखे पडे है। पुरुष घर छोड़कर भागने को विवश है, यह है भय मुक्त सरकार चलाने की दावा करने वालों की करनी। उन्होंने कहा कि बालू खनन को लेकर ही इतना बड़ा विवाद हुआ, उसके दो दिन बाद से ही गांव वालों को गांव छोड़कर भागने के लिए मजबूर करके बालू खनन कराने का काम प्रशासन करा रहा है। बालू खनन से इस इलाके में घाघरा नदी कितना बड़ा तबाही मचा देगी, इसकी परवाह सत्ताधारी दल के लोगों को नहीं है। जिलाध्यक्ष गौहर अली ने कहा कि इन सबकी रिपोर्ट जल्द ही प्रदेश नेतृत्व के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचाई जाएगी। यह मुद्दा विधानसभा और लोकसभा में गुजेगी। इस मौके पर इंजीनियर सुरेन्द्र यादव, के डी यादव, राजमन यादव, सुबोध यादव, लालबहादुर यादव, देवेन्द्र कुमार उर्फ चंदू यादव, राहत हुसेन, समशुंजूहां, रविन्द्र राय, जिला पंचायत सदस्य संजय यादव, सत्येंद्र यादव, फौलादी यादव, रामजनक चौहान, भालचंद यादव भोला कन्नौजिया, अद्या यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें