फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में लुढ़की, तीन युवतियों समेत पांच लोग पांच लोग घायल

Wed, 08 May 2019 11:21 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

राजधानी के पास शोघी में एक कार हादसे में तीन युवतियों समेत पांच लोग घायल हो गए। यह सभी लोग 108 एंबुलेंस के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों की निगरानी में इनका उपचार चल रहा है। मंगलवार को इसमें एक युवक कोे अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

विज्ञापन


अन्य चार का अस्पताल में उपचार चल रहा है। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बालूगंज पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। यह लोग शादी समारोह से घर लौट रहे थे। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता विशाल ठाकुर ने बताया कि सोमवार को वह अपने दोस्त की शादी समारोह में दाड़लाघाट गए थे।

शादी से लौटने के बाद यह सभी सोलन जा रहे थे। इसी बीच रात करीब साढ़े दस बजे उनकी कार शोघी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें तीन युवतियों समेत पांच लोग सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हुए और पुलिस को इसकी सूचना दी। इसी बीच स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया तथा उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


इसमें चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस की पूछताछ में विशाल ने बताया कि इसमें तीन युवतियां 108 एंबुलेंस की कर्मचारी है जबकि दो युवक ने एंबुलेंस का काम छोड़ दिया है। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे के वक्त दोस्त चला रहा था कार
पुलिस के मुताबिक कार विशाल की थी। हादसे के वक्त कार दोस्त अजय चला रहा था। शोघी के पास सोलन की तरफ से एक गाड़ी आई और अजय ने गाड़ी का नियंत्रण खो दिया। इसके बाद गाड़ी सड़क से करीब 30 फीट नीचे जा लुढ़की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें