फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के आत्महत्या मामले में पति गिरफ्तार

Wed, 08 May 2019 11:19 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

राजधानी के साथ लगते धामी क्षेत्र में विवाहिता उमावती (26) की आत्महत्या मामले में पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आरोप था कि ससुराल वाले उसे तंग करते थे। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में महिला के पति को गिरफ्तार किया। बालूगंज पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक महिला की शादी घणाहट्टी के देवनगर क्षेत्र के मैतनी गांव में हुई थी। रविवार को महिला ने घर के पास पेड़ से फंदा लगाया लिया। पुलिस के मुताबिक महिला के पिता को देर शाम जब इसका पता चला तो उनके होश उड़ गए। पुलिस को दिए ब्यान में महिला के पिता ने बताया कि ससुराल वाले पहले से उसकी बेटी को तंग करते थे। बालूगंज पुलिस ने सोमवार को मामले को लेकर मृतका के पति को गिरफ्तार किया। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें