अभी तक प्रदेश भर में हुई लिखित परीक्षाओं के दौरान बिक्रम के जिला कांगड़ा से संबंध रखने वाले युवाओं के साथ ही तार जुड़े थे। फर्जी तरीके से लिखित परीक्षा पास करने वाले जिन 12 युवाओं के नाम बिक्रम ने उजागर किए हैं, वे सभी जिला कांगड़ा से ही हैं।
पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी ने पुलिस विभाग, एचआरटीसी कंडक्टर और जेल वार्डर की लिखित परीक्षा में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। बिक्रम ने अभी तक 12 लोगों के नामों को उजागर किया है।
पुलिस ने इन लोगों की सूची बनाकर संबंधित विभागों को आगामी कार्रवाई के लिए सौंप दी है। वहीं पुलिस विभाग में फर्जी तरीके से भर्ती हुए कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - विमुक्त रंजन, एसपी, कांगड़ा