फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड के साथ गोवा में पकड़ा फरार कैदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शहर के पुराने बस स्टैंड से फरार हुआ हत्या का सजायाफ्ता कैदी दर्शन सिंह गोवा के एक होटल में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा गया है। दर्शन सिंह उर्फ बंटी कत्ल की सजा काट रहा है। कैदी सुधार कार्यक्रम के तहत दर्शन को मोबाइल कैंटीन चलाने की अनुमति दी थी। यह 11 नवंबर को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। कैदी की तलाश के लिए एक विशेष टीम बनाई गई और लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया। जांच के दौरान पुलिस को भनक लगी कि कैदी गोवा में छिपा बैठा है। कहीं कैदी पुलिस के पहुंचने से पहले फरार न हो जाए, इसलिए गोवा पुलिस को आरोपी के ठिकाने के बारे में सूचना दे दी गई। इसी बीच एक टीम चंडीगढ़ से गोवा हवाई मार्ग से पहुंच गई। गोवा पुलिस ने तत्काल आरोपी के संभावित जगह पर दबिश दी और उसे एक महिला के साथ धर दबोचा। आरोपी और महिला को गोवा पुलिस ने शिमला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। इन्हें अब गोवा से ट्रेन में शिमला लाया जा रहा है। एक से दो दिन के भीतर उन्हें यहां पहुंचा दिया जाएगा। उधर, एसपी शिमला सौम्या सांबशिवन ने कहा कि दर्शन सिंह को एक महिला के साथ गोवा में पकड़ लिया है। इन्हें शिमला लाया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे पकड़ा गया कैदी
दर्शन सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस हाथ-पांव मार रही थी। इसी दौरान उन्हें पता चला कि कैदी ने अपने बैंक खाते से पैसे निकाले हैं। जब इसकी डिटेल खंगाली तो पता चला कि यह पैसा गोवा में निकाला गया है। यह पुलिस के लिए एक अहम सुराग था। इसी को आधार बनाकर पुलिस कैदी तक पहुंचने में कामयाब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें